शांति व्यवस्था बनाने को पुलिस बल के साथ तैनात सीओ अफजलगढ़ महेश कुमार।
- फोटो : DHAMPUR
शेरकोट। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर शिलान्यास को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार पाठक ने पुलिस बल के साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया और शांति व्यवस्था पर निगाह रखी। नगर के सभी चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर में द्रोपदा मंदिर, गढ़ी मंदिर, चुंगी नंबर पांच स्थित अली मस्जिद चौक, टेंपो स्टैंड पर पुलिस ने आने जाने वालों की चेकिंग की। बैंकों के बाहर भी पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ को चेकिंग की। इस मौके पर सीओ महेश कुमार, एसओ संजय कुमार पांचाल शामिल रहे।