किसानों को रोकने को पुल पर पुलिस तैनात
मंडावर। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को देखते हुए डैबलगढ़ में बने पीपे के पुल पर पुलिस तैनात की गई है।
दिल्ली में धरने में शामिल होने के लिए किसान लगातार दिल्ली जा रहे हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए शनिवार को जिले भर की सीमाएं किसानों के लिए सील की गई हैं। बैराज, नारनौर के पुल पर पुलिस तैनात रहेगी। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए डैबलगढ़ के पुल पर भी पुलिस तैनात की गई है। हलका दरोगा सहित कई पुलिसकर्मियों को पुल पर ड्यूटी के लिए लगाया गया है। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के साथ बृहस्पतिवार को पुल पर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फोकस को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।