फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहनपुर में राशन लेने के लिए उमड़े कार्ड धारक

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरी न बनाने पर पुलिस ने कार्ड धारकों पर चलाईं लाठियां
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर में राशन लेने के लिए सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं, इसके विरोध में जमकर हंगामा हुआ।
नगर पंचायत साहनपुर में शुक्रवार को राशन की दुकानों से राशन वितरित किया जा रहा था। मोहल्ला अंसारियान और किला क्षेत्र में राशन की कई दुकानें आसपास है। यहां बड़ी संख्या में राशन कार्ड धारक राशन लेने के लिए दुकानों पर पहुंच गए। आरोप है कि साहनपुर चौकी के एसआई दिनेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर राशन के लिए उमड़े लोगों पर लाठियां फटकारीं और राशन डीलरों को भी अपशब्द कहे। सूचना मिलते ही चेयरमैन मेराज अहमद और वार्ड सदस्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्रवासियों पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने और दूरी बनाने को कहने पर भी राशन की दुकानों पर उमड़ने की बात कही। पुलिस ने राशन कार्ड धारकों पर लाठियां चलाने के आरोप को निराधार बताया। उधर, राशन वितरण को लेकर भी कार्ड धारकों में रोष रहा। कार्ड धारकों का आरोप था कि उन्हें प्रति यूनिट पांच किलो अनाज की जगह एक किलो कम अनाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें