फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देख पुलिस ने बंद कराया धामपुर का साप्ताहिक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बंद कराया धामपुर का साप्ताहिक बाजार
विज्ञापन

धामपुर । कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पुलिस ने शनिवार को धामपुर की बड़ी मंडी में अशोक की लाट के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद करा दिया। इस कारण दुकानदारों को मायूस होकर लौटना पड़ा। प्रत्येक शनिवार को यहां साप्ताहिक बाजार लगता है। इसमें बाहर से आने वाले दुकानदार गर्म कपड़े, ऊन, जनरल मर्चेंट का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुएं बेचते हैं। शनिवार को दिनभर घने कोहरे और शीत लहर के बीच यह लोग सुबह आठ बजे अपना सामान लेकर बड़ी मंडी में पहुंच रहे थे। शनिवार को पुलिस बड़ी मंडी पहुंची और दुकानदारों को वहां से जाने का आदेश दे दिया। उनसे कहा गया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें