फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते पुलिस की रही पौ बारह, जुर्माना वसूला, रसीद किसी को नहीं दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में पुलिस ने जुर्माना वसूला
विज्ञापन

धामपुर। लॉकडाउन के चलते शनिवार को धामपुर का मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहा है। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। नगीना चौक पर पुलिस ने दिनभर वाहनों की चेकिंग की। दिनभर पुलिस की पौ बारह रही। पुलिस ने लोगों से मास्क न होने पर मनमाने तौर पर जुर्माना वसूला। जुर्माना कितना वसूल किया गया। अधिकारियों ने सही जानकारी नहीं दी है। धामपुर रोडवेज बस डिपो पर यात्रियों की आवाजाही न होने से डिपो पर सन्नाटा रहा। पुलिस ने रानीबाग पुलिस चौकी, आरएसएम तिराहे, जैतरा चुंगी और नींदडू पुलिस चौकी के बाहर बगैर दारोगा के पुलिस कर्मियों ने वाहनों की जमकर चेकिंग की। लोगों का आरोप है कि पुलिस चेकिंग के दौरान जुर्माना तो वसूल रही है। पर किसी को जुर्माने की रसीद नहीं दी जा रही है। कोतवाल का कहना है कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें