पुलिस ने पकड़ा पिस्टल के साथ युवक
चांदपुर। चांदपुर पुलिस ने त्यौहारों के मद्देनजर चेकिंग के दौरान एक युवक को 32 बोर के पिस्टल के साथ पकड़ा है।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि दीपावली आदि त्योहारों को देखते हुए सघन चेकिंग व गश्त के दौरान पुलिस ने कराल रोड पर गैस गोदाम के पास से संदिग्ध घूमते एक युवक को पकड़ा है। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल 32 बोर, चार जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पता थाना हीमपुर दीपा के गांव नसीरपुर शेख निवासी रहबर बताया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबिल अशोक कुमार, राहुल कुमार रहे। संवाद