बिजनौर, हीमपुर दीपा। मसीत गांव में घर में घुसकर हमला करने के आरोपी जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मसीत में 11 अप्रैल 24 को फैजान निवासी पतियापाड़ा चांदपुर ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जिला पंचायत सदस्य सलीम व उसके पांच अन्य साथियों ने उसके भाई के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट की है। जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस में मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके चलते पुलिस ने 23 अप्रैल को मामले में आरोपी जिला पंचायत सदस्य सलीम पुत्र फखरुद्दीन निवासी मसीत को गिरफ्तार कर चालान किया है।