फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर- पुलिस ने चलाया ऑपरेशन गुलदार

Fri, 04 Aug 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के गांव के खेतों में गुलदार की तलाश करते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
- सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गुलदार की तलाश में छानी खेतों की खाक
विज्ञापन

- पुलिस ने लोगों को जागरूक कर गुलदार को सचेत रहने की दी सलाह
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गुलदार का आतंक जारी है। सभी क्षेत्रों में गुलदार दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब एसपी नीरज कुमार जादौन ने गुलदार से निपटने के लिए ऑपरेशन गुलदार शुरू किया है। जिसके चलते पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में बुधवार रात गुलदार की तलाश की।
विज्ञापन


जिले में बुधवार रात से ऑपरेशन गुलदार के तहत एसपी समेत सभी पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहे। पुलिस उन विशेष क्षेत्रों में गश्त करेगी, जहां पर गुलदार के आने की आशंका है। पुलिस सड़क, चौराहों पर असलहे और डंडे लेकर पैदल घूमेगी। पुलिसकर्मी रात में ऐसे स्थानों पर तैनात रहेंगे, जहां से लोग पैदल आते-जाते हैं। इसके अलावा पुलिस ने गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में रात के समय अकेले न निकलने की अपील की। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गुलदार से लोगों की सुरक्षा करने के लिए ऑपरेशन गुलदार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें