स्योहारा में होली को लेकर संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी करती पुलिस।
स्योहारा। आगामी होली के जुलूस को लेकर पुलिस सतर्कता बनाए हुए है। नगर के अनेक धार्मिक स्थलों, मुख्य चौराहों, मुख्य मार्गों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए पुलिस ने मकान की छतों पर ईंट पत्थर आदि की स्थिति का जायजा लिया है।
बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने धार्मिक स्थलों, मुख्य चौराहों उस्मान अली खां चौराहे, मिल चौराहे, फुव्वारा चौराहा, हनुमान मंदिर, शिवाजी मार्किट, बड़ा बाजार, जुमरात का बाजार आदि चौराहों पर ड्रोन कैमरे की नजर से आसपास की छतों की जांच पड़ताल की। इस मौके पर एसआई मानचंद्र सिंह, नायब खान, गंगाराम गंगवार, कास्टेबल अजय ठाकुर, अभिषेक तिवारी, कपिल कुमार, राहुल कुमार, रियाज अहमद, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।