फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ दफ्तर के बाहर खाया जहर, हालत चिंताजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। विदेश भेजने के नाम पर हुई 14.80 लाख की धोखाधड़ी और न्याय मिलने की आस टूटती देख ग्रामीण ब्रह्मपाल सिंह ने सीओ कार्यालय के बाहर आकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ग्रामीण ने मामले की शिकायत सीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर की थी, जिसके बाद सीओ ने सोमवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए अपने कार्यालय पर बुलाया था। बातचीत के दौरान उसने कार्यालय के बाहर आकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

ब्रह्मपाल सिंह गांव शाहपुरजमाल के रहने वाले हैं। उनके पुत्र टिकेंद्र ने बताया कि ऊधमसिंह नगर बांसखेड़ा काशीपुर के एक एजेंट ने उसे इंग्लैंड भेजने के लिए उसके पिता से 14 लाख 80 हजार रुपये लिए थे। जब वह विदेश जाने के लिए दिल्ली पहुंचा तो मालूम हुआ कि एजेंट ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और उसे यूक्रेन का स्टूडेंट वीजा दे दिया है। पैसा वापस मांगने पर एजेंट हीला हवाली करता रहा और स्वयं इंग्लैंड चला गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। सीओ ऑफिस में दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात चल रही थी। टिकेंद्र ने बताया कि एजेंट के पिता उन्हें 14 लाख 80 हजार रुपये के स्थान पर तीन लाख रुपये दे रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर उनके पिता ने जहर खाया है। सीओ शुभ सूचित ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। बाहर आकर उक्त व्यक्ति ने ऐसा प्रयास किया। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें