नजीबाबाद। गीत गजल संगम एकेडमी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में शायरों ने देश प्रेम और आपसी सौहार्द पर कलाम पेश कर वाहवाही लूटी।
रम्पुरा पंचायत घर पर महेंद्र अश्क और डॉ. दाउद मुल्तानी की अध्यक्षता में आयोजित मुशायरे में समाजसेवी आसिफ अली मुत्तकी ने शमा को रोशन किया। मुख्यअतिथि चेयरमैन इंजीनियर मोअज्जम, साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने डॉ.नसीम अख्तर मुल्तानी के शैरी मजमुआ का विमोचन किया। मुशायरे का आगाज मौलाना अकरम क़ासमी और सालिम कमर की नात-ए-पाक से हुआ।
शायर अल्ताफ जिया ने झूठ को मसनदे शाही पे बैठाया गया, और सच्चाई हवालात में रखी गई है.., इंतेखाब संभली ने लोग मस्जिद को दुल्हन बनाते रहें, एक मुफलिस की बेटी कुंवारी रही.., शरीफ अहमद ने पैसे के बल पर देखिए उस बेगुनाह को, क़ातिल बना दिया गया झूठे बयान से.., आदि कलाम पेश किए।
कारी शाकिर रिजवी के संचालन में मुशायरे में बहारुद्दीन बहार, शरीफ नगीनवी, डॉ.नसीम अख्तर, अमजद आतिश खतोलवी, सज्जाद झंझट, डॉ.इल्यास अंसारी, कारी शाकिर रिजवी, हाफिज शादाब, डॉ.रईस भारती, कारी शुएब, आरिफ आरजू सहित कई शायरों ने अपने कलाम पेश किए।
कार्यक्रम में एकेडमी के अध्यक्ष डॉ.आफताब नोमानी, पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खां एड., तसनीम सिद्दीकी, हाजी महबूब राईन, इमरान अहमद, परवेज आदिल, रफीक ठकेदार, शहजाद नोमानी आदि मौजूद रहे।