फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ऑल इंडिया मुशायरा में शायरों ने पेश किए कलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। याद ए खलील के नाम से आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देशभर से आए नामचीन शायरों ने अपने-अपने कलाम से शमा बांध दिया।
विज्ञापन


सोमवार की रात्रि एम एम इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद कुंवर रानी रुचि वीरा, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने शमा रोशन, फीता काटकर कर किया। मुशायरा में अपने कलाम पेश करते हुए खुर्शीद हैदर ने कहा कि मेरी जानिब मोहब्बत से न देखो-मोहब्बत पर जवाल आया हुआ है। मशहूर शायर हाशिम फिरोजाबादी ने यू कहा कि तुम्हारी सोच भी थक जाएगी अगर सोचो-तुम्हारे वास्ते किस-किस से हम लड़े होंगे।
आबिद वफा ने कहा कि इक्तलाफ आपस में देर तक नहीं रखना-रंजिशे मिटाने को इक सलाम काफी है। सबा बलरामपुरी ने कहा कि तुम्हारी मोहब्बत में हम मर मिटेंगे-मगर तुमको होगी खबर धीरे-धीरे। माहिर स्योहारवी ने कहा कि हक की दीवार ने तब्दील रिश्ते कर दिए-देखते ही देखते भाई पड़ोसी हो गया। अल्ताफ जिया ने कहा कि सर काट के फिर से मेरा वार करेगा-यह काम कोई और नहीं यार करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम, इरशाद मुल्तानी लाला हरि गोपाल अग्रवाल, राकेश मिश्रा एडवोकेट, दीपक सक्सेना एडवोकेट, सैयद आसिफ अली, मुफ्ती मोनिश हुसैन, काज़ी अरशद मसूद, अतीक भारती, कांग्रेस नेता शेरबाज़ पठान आदि शहर की कई हस्तियों को समाजसेवी शेख शाहनवाज खलील व अतीकुररहमान ने स्मृति चिन्ह भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुशायरा में ताहिर फराज, वारिस वारसी, सज्जाद झंझट, शरीफ भारती आदि ने अपने कलाम व शायरी से श्रोताओं को रात भर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। डॉक्टर दाऊद मुल्तानी की अध्यक्षता व बहारुद्दीन बाहर, शेख राशिद और मुईन शादाब के संयुक्त संचालक में आयोजित मुशायरे के कार्यक्रम में नगर व आसपास के हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें