फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: साहित्यकार दुष्यंत त्यागी की पुण्यतिथि पर काव्य संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन

Mon, 01 Jan 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ की ओर से संपन्न गोष्ठी में कविता पेश करते कवि। स्त्
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबद। अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था की ओर से साहित्यकार दुष्यंत त्यागी की पुण्यतिथि पर काव्य संध्या औ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण कुमार पाठक और अनिल शर्मा को दुष्यंत सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप डेजी के आवास पर समारोह का शुभारंभ मुख्यअतिथि बरेली से आए आकाशवाणी के वरिष्ठ सेवानिवृत्त राजेश गौड़ ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप डेजी ने दुष्यंत जी की गजलों में जीवन का सार है, आंसू भरी कहानी है पीड़ा का ज्वार है.., कृष्ण कुमार पाठक ने कोई शूल जैसी चुभन ले के आया, कोई उम्र भर की घुटन ले के आया.., जितेंद्र कक्कड़ ने मां की बगिया में बचपन झूला जब झूलता है रचना पेश की। जसवंत सिंह प्रकाश, नीरजकांत सोती, अनिल शर्मा, राजेश मिश्रा राजू, जयप्रकाश जौली, नीरज सिंघल, प्रमोद शर्मा प्रेम, भागीरथ सिंह, आचार्य रवि शास्त्री, सत्येंद्र गुप्ता, टीकम सिंह, देवपुत्र गंधर्व, कर्मवीर सिंह, नमनदीप ने भी सुंदर काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें