धामपुर। गांव मंधौरा में जंगल में फसलों की सिंचाई करते समय शिकारियों के बिछाए बिजली के तार के करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मृतक किसान रतिराम सिंह (50)के भाई बलराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके गांव के जंगल में कुछ लोग रात के अंधेरे में वन्य जीवों की शिकार करते हैं। उन्हीं लोगों ने जंगल में बिजली का बारीक तार हाईटेंशन बिजली के खंभे में डालकर खेत में लगा रखा था। जब उसका भाई रतिराम खेत में पानी देखने को गया तो तार की चपेट में आने से करंट से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।