फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सिलिंडर के लिए लग रही कतार, 50 फीसदी बढ़े पीएनजी कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए कतार लगी हैं। सुबह से ही लोग लाइन में लग जाते हैं। एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। उधर बिजनौर शहर में लोगों का भरोसा पाइप लाइन गैस आपूर्ति बढ़ रहा है। पीएनजी के कनेक्शन में पचास फीसदी का इजाफा हो चुका है। पिछले महीने तक इन कनेक्शन की संख्या एक हजार हुआ करती थी जोकि अब बढ़कर 1500 तक पहुंच चुकी है। बिजनौर शहर में रसोई तक पाइप लाइन से पीएनजी आपूर्ति करने वाली कंपनी एचपीसीएल के अभियंता प्रदीप सिंह ने बताया कि दस मार्च तक बिजनौर में केवल एक हजार कनेक्शन ही चालू हुए थे। दस मार्च के बाद से रोजाना 25 से तीस लोग कनेक्शन कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसके बाद अब पंद्रह सौ रसोई तक पाइप लाइन से पीएनजी की आपूर्ति हो चुकी है। बता दें कि एलपीजी सिलिंडर को सिलिंडर की आपूर्ति को नियमों में बदलाव हुआ है। जिसके बाद से लोगों में एलपीजी की आपूर्ति बरकरार रह पाएगी या नहीं, इसे लेकर डर बना हुआ है। जिसके बाद से पीएनजी की तरफ बिजनौर शहर के लोग बढ रहे हैं।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें