फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बोक्सा जनजाति से लाइव संवाद करेंगे पीएम मोदी, तैयारियां शुरू

Tue, 02 Jan 2024 01:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

जिले के आठ गांव में बोक्सा जनजाति की आबादी है। इन लोगों से 15 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी लाइव संवाद करेंगे। ऐसे में इन गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। इन गांव में शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ दिलाया जाने लगा है।
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के आठ गांव में बोक्सा जनजाति की आबादी है। इन लोगों से 15 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी लाइव संवाद करेंगे। ऐसे में इन गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। इन गांव में शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ दिलाया जाने लगा है।

विज्ञापन


सोमवार की डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि ब्लॉक कोतवाली के गांव ढकिया बावन सराय, औरंगजेबपुर शाहली, बगनाला, भूमिदान काॅलोनी, भोगपुर, नजीबाबाद ब्लॉक के गांव चतरूवाला एवं चौहड़खाता तथा अफजलगढ़ के गांव कुआंखेड़ा में बोक्सा जनजाति के लोग रहते हैं।

विज्ञापन

आठ गांव में बोक्सा जनजाति के लगभग 780 परिवार हैं। बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम-जनमन की शुरूआत 15 नवम्बर 2023 को जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर की गई है। जिसके चलते पीएम-जनमन के तहत 15 जनवरी, 2024 तक बोक्सा जनजाति के सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाना है।

पीएम-जनमन के तहत बोक्सा जनजाति के लाभार्थियों से संवाद के लिए प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी का लाइव प्रसारण (संवाद कार्यक्रम) होना है। ऐसे में डीएम ने अधिकारियों को 15 जनवरी 2024 से पहले बोक्सा जनजाति के सभी पात्र परिवारों को अपनी विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें