फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को प्रदूषित न करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा को प्रदूषित न करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नालाजी के समाज कार्य विभाग में चल रहे स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन गंगा स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। गंगा और उसके तट को साफ रखने के लिए गांव फजलपुर में गंगा स्वच्छता चौपाल आयोजित हुई। प्राचार्या सीमा शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता के लिए मन का स्वच्छ होना आवश्यक है। जब तक व्यक्ति का मन स्वच्छ नहीं होगा तब तक वह अपने वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान नहीं देगा। गंगा स्वच्छ पानी का बहुत बड़ा स्रोत है जो जीव, जंतु और मानव के जीवन यापन में बहुत बड़ा योगदान देती है। गंगा को प्रदूषित करने से कई प्रजातियां खतरे में पड़ जाएंगी। गांव में गंगा स्वच्छता पर सभी से राय ली गई। सभी ने गंगा में प्रदूषण का कारण बनने वाली वस्तुओं को न फेंकने की शपथ ली। इस दौरान प्रवक्ता अमित राजपूत, निपेंद्र सिंह, रंजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें