धामपुर शुगर मिल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण करते यूनिट हैड एमआर खान व अन्य अधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
दस हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प
धामपुर। धामपुर चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने बताया कि धामपुर शुगर मिल की अपनी तीनों इकाइयों शुगर, केमिकल, कोजन प्लांट में विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इनमें से 150 से अधिक पौधे सिविल थीम पार्क (सुभाष पार्क) में रोपित किए गए। शुरूआत यूनिट उपाध्यक्ष एमआर खान ने की। इस मौके पर सिविल हेड सुभाष शर्मा, रईस अहमद, विजय गुप्ता, कृष्ण कुमार दीक्षित, सतवीर सिंह, विवेक तोमर, तरुण चौहान आदि रहे। उधर, हिन्दू ब्लड बैंक सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पौधों को रोपित किया गया। इस अवसर पर आकाश माहेश्वरी , मोहित सैनी, रोहित सैनी, आकाश सैनी, केशव सैनी रहे। अक्षर संस्था की ओर से पालिका में पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, ईओ सुभाष कुमार, सत्यराज सिंह, अजयवीर सिंह आदि रहे।