प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की ली शपथ
बिजनौर। नवचेतना सेवा संस्थान की बैठक में समाज में प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की शपथ ली गई।
वक्ताओं ने कहा कि जिलेवासियों को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद किसी तरह की अफवाह नहीं उड़ानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला न तो किसी पक्ष की हार है और न ही जीत है। जिले के लोगों को धर्मनिरपेक्ष भारतवासी होने का प्रमाण देना है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की एकता व अखंडता बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। बैठक को डा. सुनील कुमार पवार, डा.राजीव विर्श्नोई, डा.जीआर गुप्ता, डा.विशाल शर्मा ने संबोधित किया। इसके बाद बस स्टैंड, मुख्य बाजार में व्यक्तिगत रूप से सभी से मिलकर शांति कायम रखने की अपील की गई। इस दौरान अंकित कुमार, अनिल कुमार, संदीप त्यागी, नईम अहमद, सरफराज अहमद आदि मौजूद रहे।