संवाद न्यूज एजेंसी
कासमपुरगढ़ी। एचसीएम इंटर कालेज में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक मेघनाथ सिंह ने फीता काट कर किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में दीपक कुमार और प्रदीप कुमार द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में मोहम्मद आकिब प्रथम व रोहित ने द्वितीय स्थान बनाया। 1500 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में गौरव प्रथम व शिवम ने द्वितीय स्थान बनाया। जूनियर वर्ग में मोहम्मद आकिब प्रथम व रोहित कुमार द्वितीय, चक्का फेंक सीनियर वर्ग में अक्षय कुमार प्रथम तथा रचित कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
चक्का फेंक जूनियर वर्ग में रजत कुमार प्रथम, आदित्य चौधरी द्वितीय, कूद सीनियर वर्ग में सचिन प्रथम रहा जबकि दीपक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सगीर प्रथम व लक्की द्वितीय, गोला फेंक सीनियर वर्ग में अक्सी कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि वंश चौधरी दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में नीतिश प्रथम, आदित्य चौधरी द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ में सभी क्षेत्र के 16 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम सिंह को सलामी दी। प्रतियोगिता के आयोजन में विपिन कुमार, राजबहादुर सिंह, अनुज कुमार, नाज़िश परवीन, रामकुमार सिंह आदि का सहयोग रहा।