नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 67वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 67वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। अलग-अलग 20 प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी को हराकर विजेता बने। स्टेडियम में दर्शक ने खूब तालियां बजाई।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में बिजनौर से तनु चौधरी प्रथम, रामपुर से गुनगुन द्वितीय, अमरोहा से शिवानी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में अमरोहा से आशु ने प्रथम, मुरादाबाद से अंजलि ने द्वितीय, अमरोहा से अनामिका ने तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मुरादाबाद से सुशील सैनी प्रथम, बिजनौर से मोहम्मद बिलाल द्वितीय, अमरोहा से मोहम्मद अकमल तृतीय रहे। 200 मीटर सीनियर बालक वर्ग में मुरादाबाद से यश तोमर ने प्रथम, अमरोहा से वंश चौधरी ने द्वितीय, बिजनौर से प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद सब जूनियर बालक वर्ग में मुरादाबाद से मोहम्मद गुलाम ने प्रथम, मुकेश कुमार ने द्वितीय, रामपुर से शबाबूल ने तृतीय स्थान पाया।
लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में अमरोहा से खुशी प्रथम, मुरादाबाद से कनक चौधरी द्वितीय, रामपुर से दिव्या तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में मुरादाबाद से यश तोमर प्रथम, अमरोहा से वंश चौधरी द्वितीय, संभल से सचिन शर्मा तृतीय स्थान पर रहा। 3000 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अमरोहा से चमन दिवाकर ने प्रथम, मुरादाबाद से मुकेश ने द्वितीय, बिजनौर से फरियाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 5000 मीटर सीनियर बालक वर्ग में मुरादाबाद से रजत पाल प्रथम, अमरोहा से जितेंद्र कुमार द्वितीय, संभल से राम तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अमरोहा से नवदीप वत्स ने प्रथम, बिजनौर से मोहम्मद बिलाल ने द्वितीय, संभल से शिव प्रताप ने तृतीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।
5000 मीटर बालिका वर्ग में मुरादाबाद से कसक ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय, रामपुर से ज्वाला ने तृतीय स्थान पाया। गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज अमरोहा से कार्तिक चौधरी प्रथम, संभल से बिलाल अली द्वितीय, बिजनौर से रोहन डबास तृतीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद जूनियर बालिका वर्ग में रामपुर से शगुन सिंह ने प्रथम, अमरोहा से पूजा ने द्वितीय, संभल से हिना ने तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में रामपुर से अभिनव यादव ने प्रथम, अमरोहा से मनु यादव ने द्वितीय, बिजनौर से विक्की ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद सब जूनियर बालक वर्ग में अमरोहा से अजय पाल प्रथम, संभल से अनुज कुमार द्वितीय, मुरादाबाद से मोहम्मद रिहान तृतीया रहा।
लंबी कूद सब जूनियर बालक वर्ग में अमरोहा से छाया ने प्रथम, बिजनौर से निशु चौहान ने द्वितीय, संभल से शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, मंडलीय क्रीड़ा सचिव जीवन सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव प्रभात कुमार, धर्मवीर सिंह, डॉ. निर्मला शर्मा, निशांत यादव, सुभाषचंद्र, कैप्टन बिशन लाल आदि मौजूद रहे।