फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

Fri, 02 Jun 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुआ है चयन
विज्ञापन




छह से 12 जून तक प्रतियोगिताएं दिल्ली और ग्वालियर में हैं प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाएंगे। 09 छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिताएं छह से 12 जून तक दिल्ली तथा मध्यप्रदेश के ग्वालियर में प्रस्तावित हैं। हिंदू इंटर काॅलेज चांदपुर के व्यायाम शिक्षक सुधीर कुमार टीम मैनेजर बनाए गए हैं।





जिले में यूपी बोर्ड के 387 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के खिलाड़ियों ने जिला, मंडल तथा राज्य स्तर के खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 09 खिलाड़ियों का शिक्षा सत्र 2022-23 की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं 06 जून से 12 जून तक दिल्ली व मध्यप्रदेश के ग्वालियर में प्रस्तावित हैं। खिलाड़ियों को 04 जून को डॉ. भीमराव आंबेडकर विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश स्टेडियम अयोध्या में पहुंचकर रिपोर्ट करना है। कहा कि हाॅकी प्रतियोगिता ग्वालियर में है। जबकि बाकी सभी प्रतियोगिताएं दिल्ली में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिंदू इंटर काॅलेज चांदपुर के व्यायाम शिक्षक सुधीर कुमार टीम मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों के साथ जाएंगे। खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाणपत्र, गत वर्ष की मार्कशीट तथा आधार कार्ड की मूल कापी अनिवार्य रूप से लेकर जानी है।






ये हैं खिलाड़ी
1- प्रियांशु राठी, राजकीय इंटर काॅलेज बिजनौर, ताइक्वांडो।

2- वंश कुमार, हिंदू इंटर काॅलेज किरतपुर, कबड्डी।

3- पंकज यादव, हिंदू इंटर काॅलेज चांदपुर, कबड्डी।

4- कुमारी राखी, केपीएस इंटर काॅलेज बिजनौर, हाॅकी।

5- अर्पित, डीएवी इंटर काॅलेज बिजनौर, खो-खो।

6- सागर सिंह, किसान इंटर काॅलेज पीली चौकी, शूटिंग।

7- अनुभव तोमर, एसकेएमपी इंटर काॅलेज मंझोला गुर्जर, कबड्डी।

8- अनमोल चौधरी, हेरीटेज इंटर काॅलेज शादीपुर, भारोत्तोलन।

9- रिकांशु, मदनी इंटर काॅलेज किरतपुर, कुश्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें