फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में खिलाड़ी निशुल्क सीख रहे शह-मात का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर विशेष
विज्ञापन

- इंदिरा बाल भवन में चल रहा यूपी का पहला निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण केंद्र
- केंद्र में रोजाना तीन घंटे बच्चे शतरंज की सही चाल चलना सीख रहे
- 100 बच्चे शतरंज प्रशिक्षण केंद्र में पंजीकृत हैं
- 10 शतरंज खिलाड़ी बिजनौर के इंडिया रेटिंग में शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शह-मात के खेल की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिले के खिलाड़ी भी शतरंज में बेहतर चाल चल रहे हैं। शतरंज को बढ़ावा देेने के लिए जिले में बच्चों को निशुल्क शह-मात का खेल सिखाया जा रहा है। इंदिरा बाल भवन में बने केंद्र में रोजाना तीन घंटे शतरंज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में चल रहा शतरंज प्रशिक्षण केंद्र यूपी का पहला ऐसा केंद्र है, जहां युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में केंद्र में 100 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इनमें से 30 से ज्यादा खिलाड़ी रोजाना शतरंज की चाल सीखने आ रहे हैं। मजदूर, किसानों के बच्चे भी शतरंज में अपने दिमाग को आजमा रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। बिजनौर में शतरंज की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित हो चुकी हैं। जिसके चलते लोगों का शतरंज की तरफ रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन

- जिले के इन खिलाड़ियों को मिली देश में रेटिंग
जिला शतरंज एसोसिएशन के अनुसार जिले के 10 खिलाड़ियों को देश में 1439 से 1617 के बीच रेटिंग मिली है। रेटिड खिलाड़ियों में अनंत पंवार, दुष्यंत कुमार, हर्ष गोयल, गगन गुप्ता, सर्वज्ञ भारद्वाज, मोहम्मद अहरोक, अनय अग्रवाल, अब्दुल रागिब फरूखी, मोहम्मद रूमान, अकृष्ट पांडेय शामिल हैं।
- परिषदीय स्कूलों के खिलाड़ी भी शतरंज में कर रहे शानदार प्रदर्शन
शतरंज में परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते अलग-अलग ब्लॉकों के परिषदीय स्कूलों के 15 बच्चों को शतरंज प्रतियोगिता में बुलाया गया है। विवेक कुमार, कुलदीप, दीपांशु, मयंक, मनीषा, रिहान अहमद, राजकुमार, पलक, रूपाली, अर्पित राणा, निक्की, अंजुमन, वंश, संगम कुमार, टिकेंद्र जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
- आज होगी जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता
अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर जिला शतरंज एसोसिएशन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस सेलिब्रेशन टूर्नामेंट रखा गया है। जिसमें जिलेभर के शतरंज खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता इंदिरा बाल भवन में सुबह नौ बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

- वर्जन :
जिले में यूपी का पहला निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है। रोजाना खिलाड़ियों को शतरंज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शतरंज में खिलाड़ियों की लगातार प्रतिभा निखर रही है। परिषदीय स्कूलों से भी शतरंज के अच्छे खिलाड़ी खोज रहे हैं। - दुष्यंत कुमार, सचिव, जिला शतरंज एसोसिएशन, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें