जिला स्तरीय ट्रायल के लिए खिलाड़ी चयनित
बिजनौर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का जिला स्तरीय ट्रायल समाप्त होने के बाद विभिन्न खिलाड़ियों का चयन किया गया। इससे खिलाड़ी काफी गदगद हैं।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे विभिन्न आयु वर्ग के जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल का मंगलवार को समापन हो गया। यूपीसीए के जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत के अनुसार जिला स्तरीय ट्रायल में बिजनौर जिले के आदित्य प्रताप, लक्ष्य राठी, काशिफ रजा, अक्षय कुमार, विशाल चौहान, धनंजय शर्मा, विकास अंटीवाल, आर्यमन, सुगम कुमार, तुषार मलिक, कनिष्क त्यागी, कंवर अली, निपरांत छाबड़ा, अनुज प्रताप, रोमी धारीवाल आदि का चयन किया गया। मुख्य चयनकर्ताओं के रूप में दीपक भटनागर और संजीव चौधरी एवं उनकी टीम के सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर डा. एके अग्रवाल, मानव सचदेवा, अमित श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, विनीत मोंटी, मोहम्मद मोहसिन, परोपकार सिंह, शाकिब आदि मौजूद रहे। संवाद