फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - दो दिन के बुखार में घट रही प्लेटलेट्स

Wed, 23 Aug 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल अस्पताल में बुखार के रोजाना पहुंच रहे 70 मरीज, पांच मरीज बुखार के भर्ती
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही दो दिन के बुखार में मरीजों की प्लेटलेट्स घट रही हैं, लेकिन जांच में डेंगू नहीं आ रहा है। लक्षणों के आधार पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पतालों में इस समय बुखार के मरीजों की काफी संख्या है। मेडिकल अस्पताल में रोजाना बुखार के 70 मरीज पहुंच रहे हैं।

मौसम बदलने के साथ बीमारियां बढ़ गई हैं। इन दिनों डेंगू, मलेरिया का सबसे ज्यादा जोर रहता है। मौसम में बदलाव होने से वायरल बुखार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। मगर दो दिन बुखार आने के बाद ही मरीजों की प्लेटलेट्स घट रही हैं। कुछ मरीजाें की प्लेटलेट्स 30 हजार तक पहुंच गई हैं। जबकि प्लेटलेट्स एक लाख 20 के आसपास होनी चाहिए। एलाइजा जांच में भी मरीजों को डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में इस समय बुखार के पांच मरीज भर्ती हैं। जिन्हें बुखार के अलावा, खांसी, जुकाम, सांस लेने की समस्या है। मंगलवार को बुखार के तीन मरीजों को घर भेज दिया गया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इस समय बुखार की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन लक्षणों वाले आ रहे मरीज
- तेज बुखार होना
- तेज सिर दर्द की समस्या होना
- आंखों में दर्द होना
- पूरे शरीर में दर्द होना
- अधिक कमजोरी महसूस होना
- पेट दर्द की समस्या होना

बुखार से ऐसे करें बचाव
- अधिक मात्रा में पानी पीएं
- अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें
- मच्छरदानी का प्रयोग करें
- फलों, हरी सब्जियों और पौष्टिक आहार लें
- बुखार होने पर जांच कराएं
- चिकित्सक से परामर्श लें
वर्जन
वायरल बुखार होने की वजह से मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिसके कारण प्लेटलेट्स घट रही है। अभी तक बुखार के किसी भी मरीज की जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। अच्छा खाना खाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें - डॉ. आरएस वर्मा, चिकित्सक, मेडिकल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें