फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक कॉलेज में लगाए गए पौधे

विज्ञापन
बिजनौर में विवेक कॉलेज में पौधरोपण करते कॉलेज पदाधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विवेक कॉलेज में लगाए गए पौधे
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की अपील की गई।
पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन विश्व भर के पर्यावरण प्रेमी पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध बनाने में अपना योगदान देते हैं। शुक्रवार को विवेक कॉलेज में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक वित्त एवं लेखा लखनऊ व नोडल अधिकारी वृक्षारोपण मुरादाबाद मंडल वीके चोपड़ा, महाविद्यालय के अध्यक्ष अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल व नर्सिंग विभाग के प्राचार्य रंगानाथ एमजी ने कॉलेज प्रांगण में पौधे रोपित किए। आम, नीम, जामुन, अशोक, अर्जुन आदि के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर वीके चोपड़ा ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। कार्यक्रम में डा. हितेश शमार, डा. राजीव चौधरी, डा. सौरभ शर्मा, अनुज शर्मा, जय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें