नेहरू युवा केंद्र के स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण
बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र के 50वें स्थापना दिवस पर राजा का ताजपुर में आरजीएनपी डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम नेहरू युवा क्लब एवं युवा चेतना नई सोच के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत का आयोजन हुआ। इसके अलावा स्वैच्छिक सेवा सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया।
मंगलवार को स्थापना दिवस पर सघन स्वयंसेवक नामांकन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ग्रामीण युवाओं के नामांकन कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के एमडी डॉ. जयदेव सिंह आर्य, प्राचार्या डॉ. निर्देश चौहान, क्लब अध्यक्ष शुभम वालिया ने स्वामी विवेनानंद की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में ज्योतिका प्रथम, हीना परवीन द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, मुस्कान द्वितीय, सोनी तृतीय स्थान पर रही। इसके बाद विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। इस मौके पर हूमेरा बतूल, कहकशा परवीन, गंभीर सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।