फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी कॉलोनियों के ड्रेनेज सिस्टम के लिए प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी कॉलोनियों के ड्रेनेज सिस्टम के लिए प्लान तैयार
विज्ञापन

बिजनौर। शहर के बाहरी व हाल ही में शहर में शामिल हुईं ग्राम पंचायतें, कॉलोनियों के पानी निकासी के लिए नगर पालिका ने प्लान बना लिया है। शहर के सभी बाहरी क्षेत्र को जोड़ने के लिए बड़े लंबे नालों का निर्माण किया जाएगा। शहर के अंदर व बाहरी कॉलोनियों को जोड़ने के लिए आठ नालों का निर्माण कार्य चल रहा है। बाकी की योजना बना ली गई है और जल्द ही उस पर भी अमल किया जाएगा। अमर उजाला ने पानी निकासी की बाहरी क्षेत्र के लोगों की इस समस्या को उठाया था।
नगर पालिका बिजनौर के बाहरी क्षेत्र की आबादी ड्रेनेज सिस्टम से जुड़ी हुई नहीं है। इन कॉलोनियों में निकासी नहीं होने से पानी खाली प्लाटों में भरा रहता है। शहर के सीमा विस्तार में 13 ग्राम पंचायतें एवं उनमें बसी कॉलोनियां शामिल हुई हैं। वर्तमान में शहर की आबादी में पेयजल आपूर्ति के लिए 28 नलकूप संचालित हैं। हर बार आबादी बढ़ी और पानी की खपत बढ़ती चली गई, लेकिन इसके साथ ड्रेनेज की समस्या भी बढ़ गई। अमर उजाला ने शहर की बाहरी कॉलोनियों में भरे पानी व वहां से लोगों की समस्या को अभियान चलाकर उठाया। इस पर पालिका की ओर से शहर के बारही क्षेत्र एवं सीमा विस्तार में हाल ही में शामिल हुई 13 पंचायतों, कॉलोनियों की पानी निकासी के लिए प्लान बनाया।
विज्ञापन

इन नालों प चल रहा निर्माण
तीबड़ी मार्ग, नगीना, मंडावर, ईदगाह मार्ग, राधा कृष्ण बैंक्वेटहॉल से स्टेशन तक, झालू रोड पर दाहिनी ओर, मिर्दगान खस्से आदि का बड़े लंबे नालों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

शहर में कहीं नहीं होने देंगे जलभराव
शहर के बाहरी क्षेत्र व हाल ही में शहर में शामिल हुई पंचायतों, कॉलोनियों के ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए प्लान तैयार किया है। आठ बड़े नालों का निर्माण चल रहा है और बाकी जरूरत के हिसाब से निर्माण किया जाएगा। शहर की किसी भी कॉलोनी में पानी निकासी व पानी भराव की समस्या नहीं रहने दी जाएगी - रुखसाना, चेयरपर्सन नगर पालिका बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें