फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम के बताए रास्तों पर चल समाज सेवा का संकल्प

विज्ञापन
नगीना में आजाद कॉलोनी भगवान परशुराम जयंती पर उनके चित्र पुष्प अर्पित करते श्रद्धालु। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बुराइयों को त्यागकर समाजसेवा का संकल्प लिया
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। श्रीराधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम जयंती के मौके पर बुराइयों को त्याग कर समाज के उत्थान के लिए भगवान परशुराम के बताए आदर्शों पर चल सेवा करने का संकल्प ग्रहण किया गया। इससे पहले, मंदिर में स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा को दूध से स्नान ध्यान कराया गया। उन्हें नए वस्त्रों को धारण कराया गया। भगवान परशुराम की आरती की गई। सभी को एक साथ लेकर देश की खुशहाली में योगदान देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा एडवोकेट, हरिओम शर्मा गुरु जी, अनिल कुमार शर्मा इंजी. पालिका के पूर्व सभासद पति संजीव शर्मा हलवाई, अमित शर्मा, हृदेश भारद्वाज आदि शामिल रहे।

धामपुर में भगवान परशुराम जयंती पर राष्ट्र की खुशहाली के लिए कामना करते श्रद्धालु।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें