फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन रोकने पर फार्मासिस्टों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय पर फोर्मेसिस्टों के धरने को संबोधित करते गजेंद्र शर्मा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
वेतन रोकने पर फार्मासिस्टों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान फार्मासिस्टों ने सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तीन फार्मासिस्टों के रोके गए वेतन को जारी कराने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया।
बुधवार को फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, बृजेश कुमार और भव्य चौहान के वेतन दिए जाने की मांग की। कहा कोविड काल में एल-2 अस्पतालों में फार्मासिस्टों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए। फार्मासिस्ट के कैशलेस कार्ड बनवाए जाएं। चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट के डीए एरियर भुगतान करने और नई पेंशन योजना के तहत आने वाले फार्मासिस्टों का एरियर उनके पीपीएफ खातों में स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी में बिजली पानी एवं आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए अवर अभियंता विद्युत एवं अवर अभियंता सिविल कराने के लिए निर्देशित किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष राजेश रवि ने कहा कि सीएमओ ने 10 अक्टूबर तक मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसके चलते धरना स्थगित कर दिया गया है। अगर मांग पूरी नहीं होती हैं तो 11 अक्टूबर को फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर गजेंद्र शर्मा, आनंद प्रकाश, अंकित कुमार, सुधीर कुमार, बृजेश कुमार, अरुण कुमार, अनिल कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें