हल्दौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्य बहिष्कार कर धरने पर प्रदर्शन करते फार्मेसिस्ट।
- फोटो : BIJNOR
फार्मासिस्टों ने दो घंटे का किया कार्य बहिष्कार
बिजनौर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर फार्मासिस्ट ने सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार किया।
जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में चिकित्सक सुबह आठ से दस बजे तक तथा सीएचसी व पीएचसी पर दस से 12 बजे तक फार्मासिस्ट ने हड़ताल की। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं की। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने कहा कि उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में कई दिन तक बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया लेकिन शासन ने उनकी बात नहीं सुनी है। अपनी मांगों के समर्थन में उन्हें अब कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। अगर उनकी वेतन विसंगति दूर करने, पे ग्रेड बढ़ाने, पुरानी पेंशन बहाल करने आदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो फार्मासिस्ट पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान राम सिंह, आनंद प्रकाश, नरेंद्रश चंद्र, प्रदीप कुमार, गजेंद्र शर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।