फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्कूल से लौट रही बच्ची पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

Tue, 24 Jan 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (बिजनौर)। छुट्टी के बाद स्कूल से लौट रही पांच साल की बच्ची पर पड़ोसी के पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह से घायल हुई बच्ची को मुरादाबाद हायर सेंटर ले जाया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शहीदनगर निवासी धर्मसिंह की पांच वर्षीय पुत्री नव्या एक निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। मंगलवार को वह छुट्टी के बाद स्कूल के ऑटो रिक्शा से घर आई थी। ऑटो चालक ने उसे घर के बाहर उतार दिया। इस दौरान पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने बच्ची के पैर और कान बुरी तरह से चबा डाले। बच्ची की चीख सुनकर मोहल्ले वालों ने उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल हुए बच्ची को पीएचसी ले जाया गया, जहां से परिजन उसे मुरादाबाद हायर सेंटर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले से पहले कुत्ते की मालकिन उसे सड़क पर टहला रही थी। नव्या के वहां पहुंचते ही कुत्ते ने उसके हाथ से जंजीर छुड़ाकर उस पर हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद ऑटो रिक्शा चालक व मोहल्ले के कुछ व्यक्तियों ने उसे कुत्ते के चंगुल से मुश्किल से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें