कीटनाशक दवा का छिड़काव
स्योहारा। नगर पालिका परिषद द्वारा वार्डों में कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव कराया गया।
पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील, पालिकाध्यक्ष पुत्र इमरान अख्तर उर्फ सनी, बड़े बाबू देवेंद्र सिंह द्वारा क्षेत्र में कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना बचाव ही इसका इलाज है। उन्होंने नगरवासियों से अपने घरों में रहकर कोरोना के चक्र को तोड़ने, हाथों को बार बार धोने, हाथ न मिलने, हाथ जोड़ कर अभिवादन करने, मास्क लगाने की अपील की।