कोतवाली देहात/हल्दौर। गृह क्लेश से तंग आकर व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर दूसरी जगह पर एक किशोरी भी बीमारी के परेशान होकर फांसी के फंदे पर झूल गई। पुलिस ने इनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव पित्तन हेडी जिया निवासी फुरकान (40) पुत्र सिराजुद्दीन का शव शनिवार की सुबह घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि रात में किसी समय उसने गृह क्लेश से तंग आकर बरामदे की छत के कुंदे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसकी पत्नी रिजवाना जब सुबह उठी तो उसने अपने फुरकान को रस्सी के फंदे पर लटका हुआ पाया। पुलिस ने शव को रस्सी के फंदे से नीचे उतारा। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर नैन सिंह निवासी सरफराज की 16 वर्षीय पुत्री शाइबा काफी समय से बीमारी के कारण मानसिक रूप से तनावग्रस्त थी। ग्रामीणों के अनुसार उसका उपचार चल रहा था। शाइबा शुक्रवार की शाम अपने कमरे में सो गई, शनिवार की सुबह उसके परिजन कमरे में पहुंचे, तो उसका शव छत के कुंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।