फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जोगीपुरा में बिजली गिरने से व्यक्ति झुलसा, दो पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। गांव जोगीपुरा में बिजली गिरने से एक गाय और एक बैल की मौत हो गई, जबकि पशु स्वामी गंभीर रूप से झुलस गया। उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। गृह स्वामी गिदावर सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे गांव आलमपुर गावंडी से रामेन्द्र पुत्र बेगराज बैलगाड़ी से उनके यहां भूसा लेने के लिए आया था। रामेन्द्र बैलगाड़ी को पशुशाला के समीप खड़ी कर वही बैठ गया। अपने दोनों बैल पशु गिदावर सिंह की पशुशाला में अन्य पशुओं के साथ बांध दिए थे। गिदावर सिंह ने नायब तहसीलदार लक्ष्मण सिंह भंडारी से मुआवजे की मांग की है। तहसीलदार लक्ष्मण सिंह भंडारी ने बताया कि लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट मंगाई जा रही है। नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें