फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन आयोजित

विज्ञापन
नगीना के गांव हरगनपुर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन करते गायत्री परिवार के सदस्य? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नगीना। क्षेत्र के ग्राम हरगनपुर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन आयोजित हुआ। आगामी चार से सात नवंबर को शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में ग्राम हरगनपुर नया गांव में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को गायत्री परिवार जनपद बिजनौर के सभी इलाकों के कार्यकर्ताओं ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

रविवार को हुए गायत्री भूमि पूजन में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति भारतीय संस्कृति के आधार गायत्री मंत्र यज्ञ पोषण संस्कारों को घर-घर तक पहुंचाया है। विनोद कुमार ने कहा कि महायज्ञ में निशुल्क आवास व भोजन की व्यवस्था रहेगी। शांतिकुंज से जॉन समन्वय डी पी सिंह, उप जॉन समन्वयक उदय सिंह चौहान, गायत्री शक्तिपीठ संस्थापक डॉ दीपक कुमार ने विचार व्यक्त किए। पंडित सोमेश्वर दत्त शर्मा ने कर्मकांड संपन्न कराया तथा गायत्री परिवार के समन्वयक पुखराज सिंह, विजेंद्र सिंह राठी महिपाल सिंह, जगदीश सिंह, समर सिंह, हुकुम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें