हैंडपंप नहीं होने से यात्री परेशान
अफजलगढ़। भूतपुरी तिराहे पर हैंडपंप न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण देवराज सिंह, राहुल कुमार, अजय कुमार, सुंदर सिंह, सोनू कुमार ने बताया कि भूतपुरी बस स्टैंड पर हैंडपंप नहीं है। जिससे दुकानदारों व यात्रियों को पानी की समस्या हो रही है। बैंक की शाखा के आसपास भी कोई नल नहीं है। दुकानदारों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पीएनसी सड़क निर्माण कंपनी द्वारा भूतपुरी तिराहे के निकट सड़क किनारे से करीब छह नलों को उखड़वाया था। तब से अब तक एक भी हैंडपंप नहीं लगवाया गया है। विभागीय अधिकारियों से हैंडपंप लगवाने की मांग की है। उधर पीएनसी के एरिया मैनेजर प्रभास द्विवेदी ने कहा है कि शेरकोट में नल लगवाने का कार्य चल रहा है। वहां का काम समाप्त होते ही भूतपुरी तिराहे पर हैंडपंपों को लगवा दिया जाएगा।