फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मई के पहले सप्ताह में गर्मी से बिलबिला उठे लोग

Tue, 07 May 2024 05:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मई के पहले सप्ताह में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हो रही है। इस साल मई के पहले सप्ताह में ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि साल 2023 में मई के पहले सप्ताह में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी कम था।
विज्ञापन


सोमवार को भी गर्मी का सितम बरकरार रहा। दोपहर में गर्म हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का चेहरा लाल हो गया। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, पंखे, एसी का सहारा ले रहे हैं। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोेगों को गर्मी का अहसास होता रहा। इस बार कड़ाके की गर्मी पड़ रही है। पिछले साल की तुलना में इस साल मई के पहले के सप्ताह ही तापमान चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि तापमान बढ़ने से लोगों का बुरा हाल है।
लोग गर्मी से बचने के लिए चेहरे पर रूमाल, कपड़ा ढककर घरों से निकले। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अगले एक सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे लोेगों को गर्मी और सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
एक मई- 32.8- 16
दो मई- 34.6- 15.2

तीन मई- 35- 16.2
चार मई- 38.4- 19.7

पांच मई- 37.8- 18.8
छह मई- 37.6- 19

साल 2023 का मई के पहले सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
एक मई- 28.4- 18
दाे मई- 26.4- 17.4
तीन मई- 26.8- 18
चार मई- 25.8- 16.4
पांच मई- 28.8- 16.5
छह मई- 26.8- 16.6
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें