फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पिकअप गाड़ी से बैटरी चोरी करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
नजीबाबाद में शहीद अमित की समा​धि स्थल पर उपवास पर बैठे आप कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बिजनौर, राजा का ताजपुर। घर के आगे खड़ी तीन पिकप गाड़ियों से चार दिन पूर्व बैटरी व अन्य सामान चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

ताजपुर निवासी वसीम अहमद, इस्तकार अहमद व इमरान अहमद की पिकप गाड़ी अपने अपने घर के आगे खड़ी थी। चार दिन पूर्व रात्रि के दौरान इनकी गाड़ियों से चोरों ने बैटरी व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। गाड़ियों के मालिकों ने इस घटना की लिखित सूचना पुलिस चौकी ताजपुर को दी। पुलिस ने चोरी के खुलासे को लेकर पुलिस टीमें गठित कर दीं। मुखबिर की सूचना पर एसआई जगपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर ताजपुर निवासी जुबेर पुत्र नौशाद अहमद नई बस्ती ताजपुर, नवेद पुत्र फहीम अहमद मोहल्ला पटवारियान को गिरफ्तार किया तथा इनके घरों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें