फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यूकेलिप्टस के पौधे उठा ले गए लोग

Mon, 17 Jul 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हाफिजाबाद में ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
- गांव हाफिजाबाद शर्की के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। गांव हाफिजाबाद शर्की के ग्रामीणों ने रविवार को पंचायत के ग्राम सचिव और रोजगार सेवक के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया कि विकास विभाग की ओर से गांव में स्थित बंजर जमीन पर पौधे रोपित करने के लिए 2100 यूकेलिप्टस के पौधे शनिवार को मंगाए गए थे। ट्रैक्टर को सचिव ने गांव के ही शिव मंदिर के परिसर में खड़ा करा दिया। आरोप है कि ग्रामीण ट्रैक्टर में रखे पौधों को उठाकर ले गए।
विज्ञापन

गांव के धर्मेंद्र कुमार, हेमंत कुमार ने बताया कि रोजगार सेवक राकेश कुमार ने मनरेगा के तहत गांव की बंजर भूमि पर पौधरोपण करने के लिए यूकेलिप्टस के 2100 पौधे मंगाए थे। राकेश ने पौधों को पंचायत घर में रखवाने के बजाय पौधों से लदे वाहन को शिव मंदिर के परिसर में खड़ा कर दिया। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से सभी पौधों की बंदर बांट हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और एसडीएम मनोजकुमार सिंह से की। इस दौरान सुनील कुमार, हेमंत कुमार, मान सिंह, रामलाल सिंह, खूब सिंह, सचिन कुमार, हीरा सिंह, मुन्ना, ओमकार सिंह, कन्हैया, केशव सिंह आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान अनूप कुमार का कहना है कि वह बाहर हैं। ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें