फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पहलवानों के समर्थन में सड़क पर उतरे सर्व समाज के लोग

Fri, 02 Jun 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायत में किसान और सर्व जातीय लोग बोले - न्याय नहीं मिलने तक करेंगे संंघर्ष
विज्ञापन

- सर्व जातीय संघर्ष समिति की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महिला पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सर्व जातीय संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। लोगों की भीड़ सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। वहां प्रदर्शन किया और बाद में संघर्ष समिति की ओर से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपा गया।
सर्व जातीय संघर्ष समिति जनपद बिजनौर संयोजक चौधरी शूरवीर सिंह एवं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू की अगुवाई में अनेक किसान गन्ना समिति में एकत्र हुए। यहां किसान व सर्व जातीय लोगों की भीड़ पंचायत में बदल गई। पंचायत में वक्ताओं ने एकता पर बल दिया। कहा कि जब तक महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष करते रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि इन बेटियों विदेश की धरती पर खेलकर अपने देश के लिए मेडल जीते। अब इन्हें न्याय के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए वह उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

बाद में गन्ना समिति से सभी लोग जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां उन्होंने महिला पहलवानों को न्याय दिलाने, आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की। बाद में सर्व जातीय संघर्ष समिति की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपा।
पंचायत व ज्ञापन देने ये रहे उपस्थित
संघर्ष समिति संयोजक चौधरी शूरवीर सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह धनकड़, विजयपाल सिंह, संदीप त्यागी, दिनेश कुमार, जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष चौधरी अमन सिंह, महिपाल सिंह तोमर, प्रभा चौधरी, डॉ. मधु सिंह, ब्रजवीर चौधरी, रामसिंह, हरवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सोरम में पहुंचे बिजनौर से किसान
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के विरोध ग्राम सोरम में आयोजित सर्व खाप पंचायत में बिजनौर से भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर अपने साथियों के साथ रवाना हुए। देश का सम्मान बढ़ाने वाली महिला पहलवानों को न्याय दिलाया जाएगा। बिजनौर से गांव सोरम जाने वाले सोनू चौधरी, विपिन कुमार, मोहित भटनागर, रामावतार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें