फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुलदार ने दो सगे भाइयों पर बोला हमला, ग्रामीणों ने घेरकर लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट

Mon, 10 Jul 2023 07:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर जनपद के धामपुर में गुलदार ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया बताया गया कि दोनों जंगल में बकरी चरा रहे थे इसी दौरान गुलदार ने उन पर झपट्टा मार दिया वहीं ग्रामीणों ने गुलदार को घेरकर लाठी-डंडों से पीट कर मार डाला। 
विज्ञापन
गुलदार को ग्रामीणों ने मारा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के धामपुर में सोमवार को दो सगे भाईयों पर गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं गुलदार के हमले की खबर सुनते ही ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े व गुलदार को चारों ओर से घेर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने गुलदार को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। बताया गया कि हमले में गुलदार ने दोनों भाइयों के अलावा एक बकरी को भी घायल कर दिया, जिसकी मौत हो गई। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने गुलदार की जान ले ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सहजादपुर में दो सगे भाई डिग्री कॉलेज के पास कब्रिस्तान में बकरी चरा रहे थे। इस दौरान झाड़ियों में छुपे गुलदार ने बकरी पर हमला कर दिया। जैसे ही दोनों भाइयों ने बकरी को बचाने का प्रयास किया तो गुलदार ने दोनों युवकों पर भी हमला कर दिया।

हमले में दोनों भाई घायल हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े। वहीं घायल युवकों को उपचार के लिए बाहर ले जाया गया।

ग्रामीणों ने गुलदार को घेरने का प्रयास किया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने गुलदार को जंगल में ही चारों ओर से घेर लिया। गुलदार ने बचकर भागने की कोशिश की तो उसे लाठी डंडों से हमला कर मार डाला। वहीं बताया गया कि गुलदार के हमले में जख्मी बकरी की भी मौत हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें