फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गाली-गलौज का स्टेटस लगाने पर चले लाठी डंडे, सात घायल

Fri, 12 Apr 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम जंदरपुर में दो पक्षों में चलते लाठी डंडे। स्रोत वायरल वीडियो
विज्ञापन
बिजनौर, गजरौला शिव। मोबाइल पर आपस में गाली-गलौज का स्टेटस लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिनमें एक पक्ष की तरफ से दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी तरफ से एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर के गांव अमीपुर सुधार उर्फ जंदरपुर में बुधवार की रात नौ बजे मोबाइल पर गाली-गलौज का स्टेटस लगाने को लेकर फैजान और नदीम के बीच आपस में गाली गलौज हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक पक्ष की ओर से शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया। शब्बीर को बचाना है उसकी पत्नी तसलीमा, भतीजा फहीम, आसमा, चचेरा भाई नौशाद व भाई इमामुद्दीन आए तो आरोपियों ने इमामुद्दीन काे लॉठी, डंडों से घायल कर दिया। जबकि दूसरी तरफ से इसरार पुत्र छोटे घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस्लामुद्दीन ने फैजान, नाजिम, नईम सहित 13 लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों में शब्बीर की हालत नाजुक बनी हुई है। शहर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें