फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ठंड से ठिठुरे लोग, स्थिर नहीं हो रहा तापमान

Thu, 04 Jan 2024 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। तापमान भी स्थिर नहीं हो रहा है। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। मगर ठंड का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। लोग ठिठुरते हुए घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड इतनी अधिक है कि गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोग कांप रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी सुबह से कोहरा छाया हुआ था। घना कोहरा छाने से दृश्यता काफी कम रही। जिससे वाहनों की रफ्तार भी थम गई। सुबह के समय कोहरा बूंदों की तरह बरसा। कोहरे छाने से लोगों को अधिक ठंड सता रही है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। सर्दी अधिक होने से राहगीर रुक-रुककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
ठंड में लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। इसके अलावा बुजुर्ग और बच्चे ठंड लगने से अधिक बीमार पड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी कोहरा छाया रहेगा। जिससे ठंड बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

- इस तरह रहा तापमान में उतार चढ़ाव
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
28 दिसंबर 23.2 5.4
29 दिसंबर 21 6.4
30 दिसंबर 19 6
31 दिसंबर 15.2 8.8
01 जनवरी 18.4 8
02 जनवरी 18.8 7.8
03 जनवरी 18.8 5.4
04 जनवरी 19 5.6
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
- कोहरे छाने से प्रभावित हो रहा कामकाज
राजा का ताजपुर। कस्बे में बृहस्पतिवार को पूरा दिन कोहरा छाया रहा। जिससे ठंड बढ़ने से ग्रामीण जगह-जगह अलाव जलाकर तापते नजर आए। ठंड का प्रकोप बढ़ने से भी कामकाज प्रभावित रहा। किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या बन रही है। सूरज दिखाई न देने से सोलर पैनल से बैटरी भी चार्ज नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें