बिजनौर मे खेत पर काम करने से पूर्व गुलदार को ढोल बजाकर भगाने का काम करते किसान स्रोत सोशल मीडिय
बिजनौर। कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है। खतरे में जान पड़ी तो बिजनौर के कुछ लोगों ने भी ऐसा ही कर दिखाया है। दरअसल गुलदार से बचने के लिए अजब गजब तरीके अपनाए जा रहे हैं। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
कुछ ऐसा शनिवार को बुंदकी क्षेत्र के एक गांव में देखने मिला। यहां पर एक गांव के किसान ने अपने खेत पर ढोल बजवा दिए। बताया गया कि उक्त किसान को अपने खेत में उर्वरकों का छिड़काव करना था, उधर गुलदार के डर से मजदूर जाने को तैयार नहीं हुए। जिस पर किसान ने ढोल बजवाकर शोर-शराबा कराना उचित समझा। उर्वरक के साथ-साथ ढोल बजाने वालों को भी किसान अपने खेत पर ले गए। जहां खेत में घुसने से पहले ढोल बजवाए गए। जिससे अगर गुलदार खेत में हो तो भाग जाए।
उधर हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर नजीबाबाद कोतवाली के बीच एक ई रिक्शा दौड़ती दिखाई दी। इस ई रिक्शा को जाल से ढक लिया गया था। रिक्शा में जाल के अंदर सवारी बैठी रही। ई-रिक्शा चालक ने बताया कि गुलदार के बचने के लिए ऐसा किया है।
बिजनौर मे खेत पर काम करने से पूर्व गुलदार को ढोल बजाकर भगाने का काम करते किसान स्रोत सोशल मीडिय