बगैर मास्क के घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह और सीओ महावीर सिंह राजावत ने सरकार की ओर से लागू किए लॉकडाउन का धामपुर, नहटौर और स्योहारा का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान बगैर मास्क के घूमते कई लोगों पर पांच पांच सौ रुपये का जुर्माना डाला गया। अधिकारियों ने कहा कि जो भी कोरोना महामारी के चलते सरकार के सुझावों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर धामपुर में नगीना चौक पर सुबह से शाम तक पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। कोतवाल क्राइम नरेश कुमार का कहना है कि शनिवार को धामपुर में करीब 20 लोगों पर मास्क न लगाने के आरोप में जुर्माना डाला गया। कई के चालान कांटे गए। सीओ ने बताया कि स्योहारा और नहटौर में भी कार्रवाई की गई है।