जलालाबाद के आजाद चौक मार्ग पर जलभराव से गुजरते छात्र और राहगीर।
- फोटो : NAZIBABAD
आजाद चौक के गड्ढों से राहगीर परेशान
जलालाबाद। फ्लाईओवर के निकट आजाद चौक पर गहरे गड्ढे और जलभराव से राहगीर परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आजाद चौक के गड्ढों को समतल कराने की मांग की है। मोहम्मद आदिल, समीर राजपूत, मोहम्मद आकिब, शाकिर हुसैन, नबील मलिक, फुरकान खां आफताब आलम, नफीस अहमद का कहना है कि जलाबाबाद की आजाद नगर कॉलोनी की सड़क लंबे समय क्षतिग्रस्त है। बरसात में कॉलोनी के आजाद चौक की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। मार्ग पर जल निकासी नहीं होने से राहगीरों को आजाद चौक के गड्ढों और जलभराव से गुजरना पड़ता है। कासमिया इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी इसी चौक से होकर गुजरते है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस संबंध में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द आजाद चौक के गड्ढों को समतल कराने की मांग की।