फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेद्दा के दोषियों को दें सजा : इमाम काउंसिंल

Mon, 26 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में  इमाम काउंसिंल ऑफ इंडिया ने डीएम और एसपी से पेद्दा से जुड़े सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

इमाम काउंसिंल ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि मंडल डीएम जगतराज से मिला। इमाम कांउसिंल के पश्चिमी उप्र प्रभारी काजी मो. यूसुफ राईन, मौलाना मो.नाजिम के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेद्दा में बेकसूर लोगों की हत्या करने वाले सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, उन पर रासुका लगाने, मृतकों के परिजनों एवं घायलों को दी गई सहायता धनराशि बढ़ाने तथा जिले में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरा बनने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्हांेने कहा कि गांव में सभी लोग मिलकर रहते हैं, लेकिन दुखद घटना से सभी को खेद है। उन्होंने ने सभी से भाईचारे के साथ मिलकर रहने की अपील की। प्रतिनिधि मंडल में कारी मोहसिन, कारी आसिफ, मुफ्ती इरफान, इकबाल, शाहनवाज, शादाब, शुएब, इरफान शामिल थे। इमाम कांउसिंल ने चेतावनी दी यदि पीड़ित परिवारों इंसाफ नहीं मिला तो इमाम कांउसिंल 2 अक्तूबर को प्रदेशबंद         आह्वान के साथ बिजनौर रामलीला मैदान में महासभा आयोजित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें