बिजनौर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के नेतृत्व में रविवार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई।
शिक्षिकाएं पदयात्रा के लिए रामलीला ग्राउंड स्थित महात्मा गांधी पार्क में एकत्र हुई, वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसकेबाद पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में शांतिपूर्ण पदयात्रा रामलीला ग्राउंड से जिला अधिकारी कार्यालय तक निकली। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष रुचिता सिंह, महामंत्री वर्षा रानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पारुल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भवि शर्मा, निधि राजपूत, कहकशा रहीम, रेमी, प्रीति चौधरी, पिंकी अग्रवाल, दीक्षा, प्रज्ञा, अनुपम रानी, रितु त्यागी आदि उपस्थित रहे। संवाद