अफजलगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक को सम्बोधित करते सीओ महेश कुमार ।
- फोटो : BIJNOR
सौहार्द से मनाएं होली का त्योहार
अफजलगढ़। शांति समिति की बैठक में होली का त्योहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई। बुधवार को कोतवाली परिसर में सीओ महेश कुमार और कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे ने कहा कि बिना सहमति के किसी को रंग न लगाने, शरारती तत्वों पर निगाह रखने, शराब पीकर हुड़दंग न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में चेयरपर्सन के पति सलीम अंसारी, शेख सुलेमान, पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी, बलकार सिंह, तेजपाल सिंह, जाहिद अली खां, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।